Monday, November 7, 2011

बाबा ब्रहमेश्वरनाथ का मंदिर


                                                                      बाबा ब्रहमेश्वरनाथ मंदिर

आरा और बक्सर के बिच बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड में  अवस्थित बाबा ब्रहमेश्वरनाथ  का मंदिर पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार के निवासियों के लिए तीर्थ स्थल के साथ-साथ एक व्यावसायिक केंद्र भी सैकड़ो वर्षो  से रहता आया है .

कहा जाता है कि मुसलमान आक्रमणकारी जब  ब्रहमेश्वरनाथ शिव मंदिर को तोड़ने ब्रह्मपुर आये तो मंदिर के पुजारियों  मुस्लमान सरदार से आग्रह किया कि मंदिर को नहीं  तोडा जाए  क्योंकि इस मंदिर कि स्थापना स्वयं ब्रह्मा जी ने संसार  के कष्टों को दूर  करने के लिए किया है . मुस्लमान सरदार ने कहा कि अगर बाबा ब्रहमेश्वरनाथ में शक्ति है   तो रात भर में वे मंदिर का दरवाजा पूरब से पश्चिम कर दे [...]
मंदिर के चारो तरफ मुसलमान सैनिको का पहरा लगा दिया गया . सुबह  होने पर दरवाजा  पूरब  की जगह पश्चिम  दिशा  में परिवर्तित पाया गया . इस तरह मुसलमान सैनिक मंदिर को कोई नुकसान पहुचाये बिना लौट गए. अंग्रेज  पदाधिकारी फ्रासिर बुकानन 23 नवम्बर 1812 को मंदिर देखने स्वयं ब्रह्मपुर आया था ,जिसका वर्णन उसने अपने सर्वेक्षण  रिपोर्ट में भी किया है .

यह मंदिर आज भी अपनी भव्यता लिए सकड़ों वर्ष पूर्व कि गौरव गाथाये व्यक्त कर रहा है . प्रति सोमवार और शुक्रवार को तथा प्रतिवर्ष शिवरात्रि के दिन हजारों लोग इसके पवित्र तालाब में स्नान कर शंकर भगवान को जल चढाते है. फाल्गुन और बैशाख शिवरात्रि के अवसर पर लाखों कि संख्या में भक्त-जन  बाबा ब्रहमेश्वरनाथ मंदिर आते है.◦ इसके  के पास मिठाइयो का दुकान लगा रहता है 
बरहमपुर का जलेबी मिठाई बहुत परचिलित है 

No comments:

Post a Comment